कितनी कमजोर हैं ये औरतें

लोटे में दुबका बैठा है समन्दर
और लोटे को सब भूल गये हैं 
क्योंकि चेतना धुंधली है 
जिन औरतों ने अपने पति को परमेश्वर माना है
और चांद को चांदनी में देखा है
वे ईर्ष्या करती हैं
चांदनी से
और कत्ल करती है अन्धेरे में
अपने भगवान की

सुबह सबेरे
सबसे पहले उठकर
काजल बिंदी और सिन्दूर लगाती है
और परायी औरतों पर शक भी
और घण्टों घुलती है तमाम तरह की तामझाम में
पर कितनी कमजोर हैं
ये औरतें

लोटे मे समन्दरउन औरतों की तरह है
जिन्हें यह पता ही नही कि वे समन्दर है
पर लोटे में कैद,

समन्दर में लोटा होता
तो बात कुछ और होती
और वक्त इतना धीरे नही बदलता और
लोटा भी नही खोता

कविता प्यासी रह गई

हम बादल थे 
बरस गये 
पर 
जमीन सूखी रह गई 

तेरे समान के तह में 
दुनिया जहान सब था 
शरीर कुछ भी ना था 
हमारे लिये 
इक रुह की प्यास में 
हम जुदा रह गये 

ओंस थे घास पर 
और नमी आंखों की 
शब्द शब्द पिघले 
पर 
पंक्तियों की कतार में 
कविता प्यासी रह गई!

चिट्टियां

चिट्टियों ने बनाये है
घर मिट्टी के 
हे मानव
तुमने तोड़े है
दिल चिट्टियों के 
वे काटते नही है
जंगल
नही मिटाते
संस्कृतियों को
वे रौपते है दिल
मिट्टी में
हे मानव, तुमने
तोड़े है घर
मिट्टियों के !