Showing posts with label आकाल. Show all posts
Showing posts with label आकाल. Show all posts

अकाल के वास्ते

बंजर जमीन के वास्ते
बारिश के आसार में
तालाब खोदा जा रहा था
ताकि डुबने तक
पानी भरा जा सके

तालाब से निकली मिट्टी को
धंसी रास्तो पर डाला जा रहा था
रास्तो की गहराई को
भरने की कोशिश में
उनके ऊपर
छूट चुके पदचिन्हों को भी
साथ ही साथ दफनाया जा रहा था

अकाल के कारण
शरीर डुबने भर को
तालाब खोदा जा रहा था  !!
================