Showing posts with label जंगल. Show all posts
Showing posts with label जंगल. Show all posts

जंगल को शायद कभी बचाया जा सकेगा

जडें जल रही है उन जंगलो की
जहाँ हिंसक जानवर नही रहते 
जीवन वैसे ही उगता है वहाँ जैसा बोया गया है
बडी निर्ममता से काटे जा रहे है जंगलो को
और जलने तक छोडा भी

वक्त गाडी की पहियों पर सवार चौतरफा 
थकान से रगों में लहू ठंडी
बढते रफ्तार में ठहराव को विस्तार नही मिला 
और भागते हुये जीवन में
सपना आकाश से लटकता हुआ एक फल और 
पकने का इंतजार सबको रहा है अबतक

किसी गाँव के बगीचे से आती खुशबू और
चिमनी के धूँये में मजदूरो की जलती आंत से
आती बू से आइने धूँधलाने लगे है
वक्त के साथ मिट्टी भी जमीन छोडने  लगी है 
और ठिठूरती सर्दी में गरीबी का पलता सपना कि
सुदूर गाँव से उठने वाला आग
थोडा गर्मी पैदा करेगी
तब कुछ दिन ठीक ठीक बितेंगा 
और गाँवों में हिरण और मोर भी आयेंगे
खुब खुब ईद और दिवाली होगा

पर वो आग जो बुझता ही नही
ग्लेशियरो के पिघलने जाने से
जलन में पैदा राख से आंधी फैलने का दबाव
मौसमों पर बढता जा रहा है 
कुर्सियाँ अपनी जगह पर खुब सुरक्षित है
जमीनी हकीकत से दूर
लहलहाती घासों पर बैठी हुई
और उनकी नींद गहरी   

चलते हुये लोगो में
चेहरे पर विवशता और आंखों में
गहराई लिये हुये भाव ऐसे बैठे है कि
तंत्रो की तंत्रिकाओ में
तंतुओ से बेबसी दौड रही है
और निराशा गतिशील तंतुओ पर सवार हो
सम्प्रेषित कर रही है खौफ और डर 
तलाश भी रही है उम्मीद
पर जिसके जल जाने का अंदेशा निरंतर बना हुआ है
तमाम अश्वासनों के बावजूद 

जंगल को शायद
कभी बचाया जा सकेगा !!