Showing posts with label पैदा करना. Show all posts
Showing posts with label पैदा करना. Show all posts

जो हासिये पर नही जीते

दरअसल वह आसमान की आंख से
विसंगतियों पर पत्थर की तरह चोट करता
ऐसा जब जब करता था यकीन मानो
दोंनों जहाँ धुँआ धुँआ होता था  

उतना ही पढा उसने
जितना उसने सपनों को बुना था
जल में बनें महल की तरह लिखता  
बुलबुले की तरह आसपास बिखरता
छुते ही इंद्रधनुषी होता चमकता सतरंगी 

परिकथाओं से दूर कही
पहाडों की खोह में रहने वाले बच्चों की
दस्तान से भरी गीतों में सुरमई धुन हो
लकीरों से झांकती आंखों की चित्र खिंचता 
जड-जमीन को खोदता और कुछ सूखी जडें निकालता
बढता जाता सात समन्दर  

चाय की दुकानों पर काम करने वाले
छोटूओं के माँ-बाप पैदाईशी ही लुले-लंगडे होते  
उनके घरों में भूख सेंकने के लिये
हाथ पैदा करना होता था काम
और कच्ची उम्र का मेहतना
पेट की आग पर पानी बन बरसता
ऐसे में वह रुई से पानी निचोंडता 
रुखे और सूखे दर्द पर फेरता हाथ कुछ ऐसे कि
गंगा भी हिमालय से फुट पडती
जो आजकल सूखी पडी है कही

संस्कार दुनिया का
तोता बनाना
और भेंड चालवाले पिंजडों में कैद करना 
तोतों को
है ना मुनाफे का सौदा
जो हासियें पर नही जीते
उन्हें पिंजडो का सौदा करना अच्छी तरह आता !!