Showing posts with label मस्जिद. Show all posts
Showing posts with label मस्जिद. Show all posts

यह प्रेम ही तो है

यह प्रकृति का
प्रेम ही है कि
शाम
मंदिर और मस्जिद पर
समान रौशनी से आती है

रात भी दोनो को
साथ साथ गहरे उतारती है
चाँद
दोनो का एक ही होता है
तारो से भरे आसमान को
दोनो साथ साथ ओठते है

सुबह का सूरज भी एक ही होता है
और इसतरह सबको एक-दूसरे जोडती है