Showing posts with label रस्सियाँ. Show all posts
Showing posts with label रस्सियाँ. Show all posts

अय हवा बारिश कर दे पत्तियों की

सरकार की आडी तिरछी नजरें
जला रही हैं बस्तियाँ
खेतों की मेहनत खाक होती रही है
गोदामों में
इस पर जश्न रही है गिध्दों की  
पगडंडियाँ शहर बनती जा रही है

हर तरफ फैला हुआ है दूर दूर तक
जंगलो के ठीक बीचो-बीच
सूखी और दरकी दुनिया बनी हुई है
बेबस और लाचार मौन की
विवशता पर स्याह रातें फैली हुई है 
 
गुजरती शाम घने अंधेरे जंगलो से 
सूरज भी कही दूर डूबता रहा है
पत्थरों के साये में मासूम हिरणें
रस्सियों के बीच सांसे ले रही हैं 

अय हवा बारिश कर दे पत्तियों की
जंगलो के बीच तपिश पसरी पडी  है
और दरकी हुई दुनिया को थोडी कम कर दे !!