कितनी कमजोर हैं ये औरतें

लोटे में दुबका बैठा है समन्दर
और लोटे को सब भूल गये हैं 
क्योंकि चेतना धुंधली है 
जिन औरतों ने अपने पति को परमेश्वर माना है
और चांद को चांदनी में देखा है
वे ईर्ष्या करती हैं
चांदनी से
और कत्ल करती है अन्धेरे में
अपने भगवान की

सुबह सबेरे
सबसे पहले उठकर
काजल बिंदी और सिन्दूर लगाती है
और परायी औरतों पर शक भी
और घण्टों घुलती है तमाम तरह की तामझाम में
पर कितनी कमजोर हैं
ये औरतें

लोटे मे समन्दरउन औरतों की तरह है
जिन्हें यह पता ही नही कि वे समन्दर है
पर लोटे में कैद,

समन्दर में लोटा होता
तो बात कुछ और होती
और वक्त इतना धीरे नही बदलता और
लोटा भी नही खोता

3 comments:

  1. लोटे मे समन्दर, उन औरतों की तरह है
    जिन्हें यह पता ही नही कि वे समन्दर है

    गंम्भीर, सार्थक और बेहद सुंदर रचना

    ReplyDelete
  2. जी नमस्ते,
    आपकी इस प्रविष्टि् के लिंक की चर्चा कल रविवार (28-04-2019) को " गणित के जादूगर - श्रीनिवास रामानुजन की ९९ वीं पुण्यतिथि " (चर्चा अंक-3319) पर भी होगी।
    --
    चर्चा मंच पर पूरी पोस्ट अक्सर नहीं दी जाती है बल्कि आपकी पोस्ट का लिंक या लिंक के साथ पोस्ट का महत्वपूर्ण अंश दिया जाता है।
    जिससे कि पाठक उत्सुकता के साथ आपके ब्लॉग पर आपकी पूरी पोस्ट पढ़ने के लिए जाये।
    ....
    अनीता सैनी

    ReplyDelete