Showing posts with label स्पर्श. Show all posts
Showing posts with label स्पर्श. Show all posts

स्पर्श की ख्वाहिश को मुकम्मल हो जाने दे

शब्द-शब्द उलझ जाने दे
कविता-कहानी से बहल जाने दे

रौशन रहेगा अक्षरों में लौ
एक गीत को गज़ल हो जाने दे

शाखों पर रुत आयेंगी और जायेंगी
मेघों को दरख्तो पर बरस जाने दे

राग और विराग का नाद बिखरा है यहाँ
सूरो को तालो के साथ सज जाने दे

सांस उल्झी हुई है धडकनों में रात-दिन
स्पर्श की ख्वाहिश को मुकम्मल हो जाने दे !!

तपते रेगीस्तान में परछाई

सांस भी कटते रहे 
टुकडा टूकडा
वजूद से
रुह की परछाई
इक धुँआ सा   
जिसपर पैर चलने लगते थे
बेतहाशा

थकती  नही 
लौटती आंखे
रख देती थी उम्मीद
अधूंरें ख्वाब का
कही किसी पहाडी के
कोख में  

सुफेद चादर पर
चंद अल्फाज़ बिखेरे पडे रहे
सदियों की भटकन 
फूलो की खुशबूओ में बंद रही

धूप है
उम्मीद है
किरणों सी तेरी बाते
भटकन है
तू कही नही  मिलता
स्पर्श में
पर
तू आग हैं
और मोक्ष !!